देहरादून, मार्च 25 -- पौड़ी। बाल विकास परियोजना कार्यालय खिर्सू में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के जन्म को प्रोत्साहित करना व समाज में उनके प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम सभा ग्वाड़ की ग्राम प्रधान मंजू देवी शामिल रहीं। उनके द्वारा तीन नवजात बालिकाओं का कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। चार बालिकाओं को 'घर की पहचान बेटी के नाम' योजना के अंतर्गत नाम पट्टिकाएं वितरित की गईं। कार्यक्रम में बालिकाओं के सशक्तिकरण का संदेश प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.