मेरठ, मार्च 30 -- खिर्वा नवाबाद गांव में मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सार्वजनिक शौचालय के निकट लंबे समय से पानी भरा हुआ है, जिससे मार्ग पर कीचड़ और गंदगी फैल गई है। लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है, वहीं दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिरने का भी खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार वे कई बार संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत को समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जलभराव के कारण आसपास बदबू फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है, जिससे बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कराने और मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.