भागलपुर, मार्च 7 -- सन्हौला, संवाद सूत्र। सन्हौला थाना क्षेत्र के खिरीडांर गांव में शुक्रवार देर शाम मवेशी को लेकर विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी चली। मारपीट में एक अधेड़ की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय सुबोध मंडल के रूप में हुई है। सूचना पर सन्हौला पुलिस का गश्ती दल घटना स्थल पर पहुंचा। शव को थाना लाया गया। ग्रामीणों के अनुसार सुबोध मंडल का उसके पड़ोसी के घर के सामने ग्रामीण सड़क पर मवेशी बांधने को लेकर विवाद शुरू हुआ। मामूली सी बात पर विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी चलने लगी। इसी दौरान सुबोध मंडल के सिर में लाठी लगी, जिससे वह जमीन पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में सन्हौला थानाध्यक्ष रुपेश कुमार ने बताया कि मृतक के शव को थाना लाया गया है। परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रह...