शाहजहांपुर, मार्च 31 -- निगोही। खिरिया पश्चिमी की इला सिंह ने पीसीएस परीक्षा पास कर परिवार और कालेज का नाम रोशन किया। विकास खंड निगोही के खिरिया पश्चिमी गांव में एडवोकेट सतेन्द्र सिंह चौहान के घर जन्मी इला सिंह बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि थी। प्राथमिक विद्यालय से प्राइमरी की शिक्षा ग्रहण करने के बाद इला सिंह ने उच्च शिक्षा निगोही से ली। कठिन मेहनत की बदौलत इला सिंह ने पीसीएस की परीक्षा पास की। आज पीसीएस के रिजल्ट में जैसे ही इला सिंह का नाम घोषित हुआ। परिवार के साथ पूरा गांव खुशी से झूम उठा। सबने बेटी की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। रैक के हिसाब से इला को नायव तहसीलदार का पद मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.