कानपुर, मार्च 11 -- मूसानगर, संवाददाता। खिरियनपुरवा मोड़ से किसवा दुरोली मोड़ और चपरेहटा गांव जाने वाले मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। आपके अपने लोकप्रिय अखबार हिन्दुस्तान ने बोले अभियान के तहत 10 अप्रैल को ग्रामीणों का दर्द सामने रखा था। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और लंबे समय से जर्जर पड़ी इस सड़क को के निर्माण का प्रस्ताव शासन भेजा गया। शासन से स्वीकृति और बजट जारी होने के बाद निर्माण शुरु हुआ तो लोगों ने इसके लिये हिन्दुस्तान का शुक्रिया भी अदा किया।करीब 5 किलोमीटर से अधिक लंबी यह सड़क इतनी खराब हो चुकी थी कि बारिश में गड्ढों से गुजरना जोखिम भरा होता था। मरीजों को अस्पताल ले जाने, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को प्रतिदिन भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। इस सड़क के बनने से खिरियनपुरवा, चपरेहटा, किसवा, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.