मधुबनी, मार्च 20 -- हरलाखी, एक संवाददाता। खिरहर गांव में चैत्र नवरात्र पूजा धूमधाम से हो रही है। पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। गांव की महिलाएं माता की पूजा में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही है। पूजा के उपलक्ष्य पर नौ दिवसीय नवाह कीर्तन का भी आयोजन किया गया। नवरात्रि के प्रथम दिन श्री श्री 108 नवशक्ति चैती दुर्गा पूजा समिति खिरहर के तत्वाधान में विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमे सम्पूर्ण गांव के 501 कन्याएं शामिल हुई। कन्यायों ने गाजे बाजे व वैदिक मंत्रोचार के साथ मंदिर परिसर से निकलकर गांव के सभी धार्मिक स्थानों की परिक्रमा करते हुए बछराजा नदी में कलश भरे। तदुपरांत कलश मंदिर परिसर में स्थापित किया गया। कलश स्थापना के साथ प्रथम दिन माता शैलपुत्री की पूजा से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हुई। पूजा में आचार्य सूर्यकांत मिश्र के नेतृत्व में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.