मधुबनी, मार्च 16 -- हरलाखी। खिरहर थाना की पुलिस ने सोमवार को झिटकी गांव में पूर्व के शराब कांड में फरार एक नामजद आरोपित के घर इश्तेहार चस्पाया है। जिसकी पहचान शिवनंदन महतो के पुत्र जगदेव महतो के रूप में हुई है। आरोपित के विरुद्ध आठ वर्ष पूर्व बक्सर थाने में शराब का मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद से ही आरोपित बक्सर पुलिस की नजर से फरार चल रहा है। इस संबंध में बक्सर सिविल कोर्ट ने आरोपित को न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष प्रस्तुत होने के लिए उसके घर पर इश्तेहार चस्पाने का आदेश दिया है। न्यायालय के आदेश पर खिरहर थाना के एसआई नागेंद्र प्रसाद सिंह ने ढ़ोल नगारे बजाकर आरोपित के घर इश्तेहार चस्पाया है। थानाध्यक्ष सुभम कुमार शर्मा ने बताया कि इश्तेहार चस्पाने का रिपोर्ट बक्सर पुलिस को भेज दिया गया है। न्यायालय के आदेश पर आगे की कार्रवाई होगी।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.