मधुबनी, अप्रैल 21 -- मो. माजिद हरलाखी। खिरहर थाना की पुलिस ने पूर्व के दहेज प्रताड़ना मामले फरार चल रहे मुख्य आरोपित के घर मंगलवार को इश्तेहार चस्पाया। करीब तीन वर्ष पूर्व बासोपट्टी थाना क्षेत्र के घोड़बंकी गांव निवासी संजय कुमार ठाकुर ने अपनी पुत्री की शादी खिरहर थाना क्षेत्र के बौरहर गांव निवासी सरोज ठाकुर के पुत्र विशाल कुमार के साथ हिन्दू रीतिरिवाज से की थी। पीड़ित पिता ने शादी में उपहार स्वरूप करीब 25 लाख का सामान अपने बेटी दामाद को दिया। बावजूद शादी के कुछ समय बाद ससुराल वाले दहेज के रूप में चारपहिया वाहन व पांच लाख रुपए की मांग कर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इस संबंध में पीड़ित पिता ने दामाद सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद से सभी आरोपित पुलिस की नजर से फरार हो गया। हालांकि मामले में मुख्य आरोपित विशाल के ...