मधुबनी, मार्च 22 -- हरलाखी, एक संवाददाता। खिरहर थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में अपहृता के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके अनुसार लड़की अपने पड़ोस के गांव कपड़े सिलाने गई, लेकिन वापस नही लौटी। परिजनों ने जब खोजबीन किया तो पता चला कि हरलाखी थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव निवासी रूपेश कुमार, पंकज कुमार, राहुल ठाकुर व पलटू ठाकुर समेत सभी ने मिलकर लड़की को कहीं दूसरे जगह ले जाकर रख दिया है। इसके बाद लड़की के परिजन आरोपित परिवार से मिलकर लड़की वापस करने की गुहार लगाई तो आरोपितों ने गाली गलौज कर पीड़ित परिवार को वापस कर दिया। थानाध्यक्ष सुभम कुमार शर्मा ने बताया लड़की की बरामदगी के लिए छापेमारी चल रही है। जल्द लड़की को बरामद कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.