खिरनी प्रकरण: प्रशासन ने की जमीन की कुर्की, फसल के लिए तहसीलदार रिसीवर नियुक्त
बिजनौर, अप्रैल 27 -- बिजनौर। एडीएम सदर और भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों के बीच हुई वार्ता के बाद तहसील प्रशासन ने जमीन की कुर्की कर दी है और फसल के लिए तहसीलदार सदर को रिसीवर नियुक्त कर दिया है। भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि खिरनी प्रकरण को लेकर रविवार को जिला प्रशासन ने भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के पदाधिकारियों को वार्ता की। बैठक में जिला प्रशासन की ओर से प्रस्ताव रखा गया कि खिरनी में गन्ने की फसल को प्रशासन स्वयं कटवाएगा। दोनों पक्षों में से कोई भी व्यक्ति खेत पर नहीं जाएगा तथा न्यायालय के आदेशानुसार फसल की राशि उस व्यक्ति को दे दी जाएगी, जिसे न्यायालय उचित ठहराएगा। जिलाध्यक्ष नितिन कुमार सिरोही ने कहा कि न्यायालय ने 23 मार्च को उनके पक्ष में आदेश दिए थे और वह स्वयं गन्ना कटवाने खेत पर नहीं गए हैं। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.