संभल, अप्रैल 24 -- खिरनी तिराहे के पास गुरुवार को लापरवाही के चलते लगी आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। खंदक में पड़ी पत्तलों को जलाने के लिए लगाई गई आग तेज हवा के चलते पेड़-पौधों तक फैल गई और देखते ही देखते करीब 100 मीटर क्षेत्र में फैल गई। आग से उठ रहे घने धुएं के कारण राहगीरों को रास्ता पार करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किसी ने खंदक में जमा कूड़ा और पत्तल जलाने के लिए आग लगाई थी, लेकिन आग पर नियंत्रण नहीं रखा गया। सूखी झाड़ियों और पेड़-पौधों ने आग को और भड़का दिया, जिससे स्थिति कुछ समय के लिए भयावह हो गई। यह भी पढ़ें- बघवा नाला में आग की भेंट चढ़ीं 25 झुग्गियां राहगीर धुएं से बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।वहीं बहजोई रोड पर एक ठेले पर लगे छोटे गैस सिलेंडर में भी आग लग गई, जिसे द...