खिरनी के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर कैंटर की टक्कर से पिकअप चालक की मौत,परिचालक घायल
संभल, सितम्बर 5 -- सौंधन, संवाददाता। कैला देवी थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह हादसा हो गया। खिरनी के पास एक्सप्रेसवे पर पिकअप खड़ी कर पेशाब कर रहे चालक और परिचालक को पीछे से आ रहे आईसर कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार, गांव पश्चिम शरीरा, जिला कौशांबी निवासी चंचल (35) पुत्र नंदकिशोर अपने साथी जीतू के साथ पिकअप लेकर मेरठ की ओर जा रहा था। शनिवार सुबह खिरनी के पास दोनों ने पिकअप को एक्सप्रेसवे किनारे खड़ा किया और पेशाब करने लगे। इसी दौरान पीछे से केला लेकर मेरठ की ओर जा रहे तेज रफ्तार आईसर कैंटर ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर में चंचल की मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.