खिरनीबाग मैदान के सामने जाम से राहगीर हो रहे परेशान
शाहजहांपुर, जून 7 -- शाहजहांपुर। खिरनीबाग रामलीला मैदान में चल रही नुमाइश के चलते रोजाना शाम से देर रात तक ई रिक्शा के चलते जाम लग रहा है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे वाहन चालक हार्न पर हार्न बजाते रहे, लेकिन काफी देर तक स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। कई दोपहिया और चारपहिया वाहन जाम में फंसे रहे। मौके पर तैनात दो होमगार्ड जाम खुलवाने का प्रयास करते रहे। काफी मशक्कत के बाद धीरे-धीरे वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी। यह एक दिन का नहीं ब्लकि हर शाम को यही होता है। लोगों का कहना है कि नुमाइश शुरू होने से पहले यातायात व्यवस्था को लेकर कोई ठोस योजना बनाई जानी चाहिए थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। लोगों ने ट्रैफिक को वन वे लागू करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.