किशनगंज, अप्रैल 6 -- किशनगंज। संवाददाता सदर थाना क्षेत्र के खिरदह समदा गांव के पास मकई के खेत में रविवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलते ही सनसनी फैल गयी। शव निर्वस्त्र था। जिसकी उम्र 30 से 35 के बीच है। प्रथमदृष्टया गला रेतकर हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंक देने की आशंका जतायी गई है। सूचना पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन में जुट गई। शव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया है। दोपहर में वहां से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर शव पर पड़ी। शव पर नजर पड़ते ही लोग हैरान हो गए। धीरे धीरे गांव के लोगों की भीड़ वहां जुटने लगी और सदर थाना की पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन करने लगे। सदर थानाध्यक्ष अभिषेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.