खिरकापुरा सहित शहर के कई क्षेत्रों में बूंद-बूंद पानी का संकट
ललितपुर, जून 5 -- ललितपुर। तमाम प्रयासों के बावजूद शहर के कई मुहल्लों में पेयजल आपूर्ति पटरी पर नहीं लौटी है। सरकारी नलों की टोटियों से निकलती हवा और खराब हैंडपंपों के कारण इन क्षेत्रों में टैंकरों से पेयजल आपूर्ति जारी है। भीषण गर्मी के बीच सिर पर तौलिया बांधे बुजुर्गों और महिलाओं संग छोटे-छोटे बच्चों के बीच अधिक पानी भरने की होड़ लगी रहती है। बुंदेलखंड स्थित ललितपुर जनपद के शहरी और ग्रामीण इलाकों में गर्मी की शुरुआत होते ही भूगर्भ जलस्तर बड़ी तेजी के साथ नीचे सरकता है। जिसकी वजह से सार्वजनिक स्थलों में हैंडपंपों के साथ ही लोगों के घरों में लगे सबमर्सिबल तथा जेटपंपों ने पानी छोड़ दिया। यह भी पढ़ें- शहर के लेकर गांव तक पेयजल संकट बरकरार, टैंकरों से हो रही पेयजल आपूर्ति दस से पंद्रह दिनों के भीतर हजारों हैंडपंप, जेटपंप और सबमर्सिबल पंप खराब ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.