खियांग्ते समेत 6 की जमानत पर सुनवाई दो को
रांची, अगस्त 25 -- रांची, संवाददाता। जेपीएससी नियुक्ति गड़बड़ी मामले में जेल में बंद जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते समेत छह आरोपियों की जमानत याचिका पर मंगलवार को सीआईडी के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान मामले के जांच अधिकारी ने अदालत में केस डायरी प्रस्तुत की। जिस पर एपीपी ने केस डायरी पढ़ने के लिए अदालत से समय की मांग की। इस पर अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख दो सितंबर निर्धारित की है। केस डायरी पेश होने के बाद अब अभियोजन पक्ष इसके अध्ययन के बाद अपना पक्ष अदालत के समक्ष रखेगा। मामले में खियांग्ते के साथ जेल में बंद घोटाले के मुख्य सरगना अभय कुमार तिवारी उर्फ मनोज तिवारी, अरविंद कुमार, श्वेता कुमारी गुप्ता, सुमन सौरव और उमेश कुमार ने अलग-अलग तारीखों में जमानत की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.