जमशेदपुर, अप्रैल 13 -- जमशेदपुर। समाजिक संस्था खिदमत ए मिल्लत द्वारा संस्थापक दिवस के अवसर पर जाकिरनगर के मदर्स होम पब्लिक स्कूल प्रांगण मे एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिस मे 52 युनिट रक्त संग्रहित किए गए । इस मौके पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सेराज शरीफ ने बताया कि रक्त के अभाव मे किसी व्यक्ति की जान न जाए , इसी उद्देश्य से संस्था प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर आयोजित करती है । इस शिविर मे दर्जनों महिलाओं ने भी भाग लिया । रक्तदाताओं को संस्था द्वारा मोमेंटो व प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया। इस शिविर के सफल आयोजन मे नबील मुहम्मद , नाजिश, अहमद , आफताब , अरशद , सैफ , डा . ताहिर , समीर , कैफ आदि ने उल्लेखनीय भुमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.