लोहरदगा, मार्च 1 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा किस्को बाजार टांड़ में खिदमते खल्क हाजी कमेटी किस्को-लोहरदगा की एक अहम बैठक हाजी मोहम्मद आलम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में झारखंड इदारे शरिया के मुफ़्ती मो एजाज हुसैन मिस्बाही, मदरसा मिस्बाहुल उलूम के नाजीमें आला मौलाना ऐनुल हक निजामी, सरपरस्त शमसुद्दीन अंसारी, कयामुद्दीन, मोहम्मद आलम, मोहम्मद एहसान, कलीम अंसारी, रजब अली सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत ग्राम नारी निवासी मोहिउद्दीन अंसारी की खराब तबीयत को देखते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ के साथ की गई। मौलाना और उलेमा ने माहे रमजान की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रोजा मुसलमानों पर फर्ज है। इसी पवित्र महीने में कुरआन शरीफ नाज़िल हुआ। रोजा सिर्फ भूखा-प्यासा रहने का नाम नहीं, बल्कि बुराइयों से दूर रहना, अपने गुस...