बागपत, फरवरी 11 -- चांदीनगर। हैदराबाद के करीम नगर में 7 और 8 फरवरी को इंडियन बाड़ी बिल्डिंग फेडरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें भागौट के युवक अरूण भाटी ने जूनियर मिस्टर इंडिया में चौथा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर अब उसका चयन जूनियर चेम्पियन मिस्टर एशिया के लिए हुआ है। बुधवार को अरूण गांव में पहुंचा, तो ग्रामीणों ने उसका स्वागत किया। सपा नेता रवि बैंसला ने कहा कि मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने अरूण के उज्जवल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.