सीतामढ़ी, जुलाई 28 -- खिताब के करीब पहुंचे शतरंज खिलाड़ी, दो राउंड का प्रतियोगिता शेष सीतामढ़ी। पुनौराधाम स्थित मेन रोड स्थित एक बैंक्वेट एंड लाउंज परिसर में आयोजित बिहार राज्य अंडर-17 ओपन एवं गर्ल्स फिडे रेटिंग शतरंज चैंपियनशिप-2026 अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है। मंगलवार को प्रतियोगिता के चौथे दिन छठे व सातवें राउंड के मुकाबले खेले गए। कुल 9 राउंड की इस प्रतियोगिता में अब केवल दो राउंड शेष हैं, जिससे खिताब की दौड़ और भी रोमांचक हो गई है। सातवें राउंड का शुभारंभ ऑल बिहार चेस एसोसिएशन के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने शीर्ष बोर्ड पर पहली चाल चलकर किया। इस अवसर पर मुजफ्फरपुर जिला चेस एसोसिएशन के सचिव हिमांशु कुमार, ऑल बिहार चेस एसोसिएशन के संयुक्त सचिव शशि नंद कुमार एवं नंद किशोर, सीतामढ़ी जिला चेस एसोसिएशन के सचिव विजय कुमार तथा संयुक्त सचिव आशुतोष...