मुजफ्फरपुर, मार्च 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अहियापुर थाने के मेडिकल के समीप मोहल्ले में रविवार की देर रात घर के हॉल में खिड़की के फंदे से लटका युवक का शव मिला। मृतक मनोज कुमार सिंह मूल रूप से सरैया के कोलवारा का निवासी था। मेडिकल कॉलेज के पास किराए के मकान में रहता था। शव खिड़की में दीवार से अड़ी हुई थी। वह आंख से दिव्यांग था। उसी घर के दूसरे कमरे में सोए पिता हरिवंश कुमार सिंह और भाई संजीव कुमार सिंह का कमरा बाहर से लॉक कर दिया गया था। मनोज सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।भाई संजीव कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि मनोज कुमार सिंह से कुछ लोगों ने जमीन लिखवा ली थी और रुपये नहीं दिया था। इसको लेकर वह अवसाद में था। संजीव ने बताया कि रविवार की रात करीब डेढ़ उसके पिता लघुशंका के लिए उठे तो बाहर से कमरा बंद था। बगल में सोए हुए संजीव...