हरदोई, अप्रैल 12 -- सांडी, संवाददाता। कस्बे के मुंशीगंज क्षेत्र में बंद पड़े घर की खिड़की तोड़कर चोरी कर रहे एक नाबालिग को लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बरामद सामान के साथ आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया है। पीड़ित नीरज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी माता का एक मकान मोहल्ला औलादगंज में है, जो अक्सर बंद रहता है। शनिवार रात पड़ोसी रमेश ने फोन कर घर से बर्तन फेंके जाने की आवाज सुनाई देने की सूचना दी। सूचना पर जब नीरज मौके पर पहुंचे तो देखा कि मकान की ऊपरी खिड़की टूटी हुई थी। इसी दौरान एक नाबालिग युवक खिड़की से कूदकर भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। घर के पीछे से चोरी कर फेंके गए स्टील के बर्तन, जिनमें एक कढ़ाई, दो भगौने, दस चम्मच, एक तसला, दो प्लेट और तीन थालियां बरामद हुईं।...