हापुड़, मार्च 8 -- थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छपकौली में स्थित देशी शराब के ठेके को निशाना बनाकर चोरों ने खिड़की को तोड़कर अंदर प्रवेश कर 13 पेटी शराब की चोरी कर ली। संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।ठेका संचालक देवेंद्र कुमार ने बताया कि उनका गांव छपकौली में देशी शराब का ठेका हैं। शनिवार रात वह और सैल्समैन ठेके को बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह आकर देखा, तो ठेके के बाहर खिड़की टूटी हुई थी। जिसके बाद शटर का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया, तो सामान बिखरा हुआ था और 13 शराब की पेटियां नहीं मिली। डॉयल 112 पुलिस को फोन कर चोरी की सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह टीम के साथ पहुंचे और ठेके पर लगे सीसीटीवी को खंगाला। जिसमें चोर दिखाई देत...