गोरखपुर, अप्रैल 11 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम फुलवरिया में स्थित एक इंटर कॉलेज में शुक्रवार की रात में खिड़की तोड़कर टीवी व नकदी की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। सूचना के बाद डायल 112 के साथ ही थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इंटर कॉलेज के प्रबंधक मदन सिंह ने बताया कि सुबह स्कूल पहुंचने पर खिड़की टूटी थी। स्कूल में लगे एलईडी टीवी के साथ जरूरी कागजात तथा लगभग 12 हजार नकदी चोरी हो गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.