खिड़की का रॉड काटकर लाखों की जेवरात ले उड़े चोर
देवघर, मई 11 -- जसीडीह थाना क्षेत्र के बरवा गांव में अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुसकर लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित महेश्वर प्रसाद भोक्ता ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार बीते शुक्रवार की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सो गए थे। शनिवार सुबह उठने पर देखा कि घर की खिड़की में लगे लोहे के रॉड को कटर से काट दिया गया था। कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर सोने का चेन, कंगन, टीका, नथनी, चांदी का पायल, बर्तन समेत कई जरूरी कागजात चोरी कर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर लाखों के सामान की चोरी, नकद समेत जेवरात ले उड़े चोर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.