समस्तीपुर, जुलाई 9 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के देशरी स्थित दामोदर पब्लिक स्कूल के हॉस्टल से बुधवार रात एक साथ नौ छात्र खिड़की और चहारदीवारी फांदकर भाग निकले। गुरुवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित अभिभावक स्कूल पहुंचे और प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए भारी हंगामा किया। हालांकि, पुलिस ने अभिभावकों के सहयोग से 18 घंटे की मशक्कत के बाद सभी बच्चों को बरामद कर लिया है। पुलिस ने 7 छात्रों को सिंघियाघाट स्टेशन पर ट्रेन से बरामद किया, जबकि ट्रेन से कूदकर भागे दो अन्य छात्रों को कापन से बरामद किया। बरामद छात्र पांचवीं से नौवीं कक्षा के हैं, जिनकी उम्र 14 से 16 वर्ष के बीच है। पुलिस अब हॉस्टल इंचार्ज पर लगे मारपीट के आरोपों और स्कूल की लापरवाही की जांच कर रही है।

छात्रों का भागने का कारण हॉस्टल से भागे छात्रों ने बताया कि खेलने के...