खिड़की, दरवाजों पर लगे पर्दे, मटके का ठंडा पानी पिएंगे मरीज
मैनपुरी, मई 31 -- जिला अस्पताल में डीएम के प्रस्तावित निरीक्षण से पहले व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की जा रही हैं। 31 मई को डीएम का जिला अस्पताल का निरीक्षण कार्यक्रम तय था। इससे पहले ही सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया। गर्मी से बचाने के लिए नए कूलर स्थापित किए गए। मरीजों, तीमारदारों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। बीते दिनों कलक्ट्रेट सभागार में रोगी कल्याण समिति की बैठक डीएम डा. इंद्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित हुई थी। जिसमें समिति की सदस्य आराधना गुप्ता ने सवाल उठाया था कि मरीजों को आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। पीने के लिए स्वच्छ पानी की व्यवस्था नहीं है। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्था पर सवाल भीषण गर्मी और मच्छरों से बचने के लिए उपाय संतोषजनक नहीं है। इस पर डीएम ने सीएमओ और सीएमएस को व्यवस्थाएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.