अलीगढ़, मार्च 4 -- बरला, संवाददाता। त्यौहारों की खुशियों के बीच बरला के खिटकारी नगला गाँव में उस वक्त मातम पसर गया, जब परिवार का इकलौता सहारा 23 वर्षीय लोकेश पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई। लोकेश न केवल अपनी पढ़ाई कर रहा था, बल्कि मजदूरी करके अपने छोटे भाई-बहन की पढ़ाई और घर का खर्च भी उठा रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, लोकेश पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था। मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे वह अपनी माँ को साथ लेकर इलाज के लिए निकला था। रास्ते में क्वार्सी के पास अचानक उसका बीपी बढ़ गया और उसे दिल का दौरा पड़ा। अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कुछ समय पूर्व लोकेश के पिता लक्ष्मण सिंह की भी बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। पिता के जाने के बाद लोकेश ने हिम्मत नहीं हारी। उसने इंटर करने के बाद आईटीआई (IT...