रांची, फरवरी 14 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। खिजूरटोला, ठाकुरगांव में शनिवार को इफको रांची द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रामकृष्ण मिशन मोरहाबादी के चिकित्सा विभाग के डॉ केसी मांझी, स्वामी जॉय कुमार महंत और सहायक चिकित्सक काशी नाथ रॉय ने लगभग 150 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। गोष्ठी के माध्यम से ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छता, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और शिशु स्तनपान के महत्व की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने प्रतिदिन पर्याप्त पानी पीने और जंक फूड से बचने की सलाह भी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...