गिरडीह, नवम्बर 15 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी द्वारा सम्मानित किए गए तिसरी प्रखंड के खिजुरी पंचायत के पूर्व मुखिया नंदलाल हांसदा के 20 वर्षीय छोटे पुत्र निलेश हांसदा की रांची में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। निलेश हांसदा रांची के सेंट जेवियर कॉलेज में बीए थर्ड ईयर का छात्र था। इस सम्बन्ध में बताया गया कि निलेश हांसदा गुरुवार सुबह लगभग 4 बजे अपने दो साथियों के साथ स्कूटी से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान रांची के लोवाडीह नामकुम में स्कूटी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में निलेश हांसदा के सिर और कमर में गंभीर रूप से चोट लगी। जिसके बाद निलेश बेहोश हो गए और उन्हें अचेता अवस्था में रांची के मेडिका अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। इधर मृतक निलेश हां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.