गोरखपुर, नवम्बर 29 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर लगने वाले विश्व प्रसिद्ध खिचड़ी मेले से जुड़े सभी कार्य 20 दिसंबर तक हर हाल में पूरी कर लें। खिचड़ी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा व सहूलियत प्राथमिकता होनी चाहिए। यह ध्यान रखा जाए कि श्रद्धालुओं को कहीं कोई दिक्कत न हो। बैठक में महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एडीजी जोन मुथा अशोक जैन, कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीआईजी एस. चिनप्पा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी राजकरन अय्यर, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन, समेत प्रशासन, पुलिस, पीडब्ल्यूडी, बिजली, स्वास्थ्य समेत 20 विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.