बिजनौर, मार्च 19 -- -मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने पीड़ितों से की बातफोटो बिज:12बिजनौर, संवाददाता।मंडावर के मोहल्ला शाहविलायत में एक परिवार के सभी लोगों की हालत बिगड़ गई। सुबह सबको चक्कर व उल्टी की शिकायत होने पर पड़ोसियों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भर्ती कराया। परिजनों के मुताबिक रात में उन्होंने खिचड़ी खाई थी और कॉफी का सेवन किया था। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने भी पहुंचकर जरूरी जानकारी ली।गुरुवार दोपहर मंडावर के मोहल्ला शाहविलायत निवासी सुमन पत्नी स्वर्गीय जियाराम, सुमन के बेटे सचिन, बहू चित्रा, बेटियों गीता व लक्ष्मी तथा छोटे बेटे नितिन को जिला अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया। सबको उल्टी व चक्कर आने की शिकायत थी। सूचना पर पहुंचे मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीव सिंह ने पड़ताल की तो परिजनों ने बताया, कि रात म...