अयोध्या, अप्रैल 22 -- तारुन, संवाददाता। तारुन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा महर ई मोहम्मद पुर में खिचड़ी की रस्म अदायगी के दौरान बाराती व घराती पक्ष के बीच विवाद हो गया। मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के साथ बातचीत कर मामले को सुलझा दिया और अपनी मौजूदगी में कन्या की विदाई कराई।थाना प्रभारी देवेन्द्र पांडेय ने बताया कि गांव निवासी राम जनम वर्मा की पुत्री की शादी पूराकलंदर थाना क्षेत्र की गांव घोपत का पूरा मसौधा निवासी अमित वर्मा के साथ तय हुई थी। मंगलवार को वर पक्ष बारात लेकर आये और रात में शादी की रस्में हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार सकुशल समापन्न हुई। यह भी पढ़ें- स्टेज पर दूल्हे को लड़खड़ाते हुए देख दुल्हन का चढ़ा पारा, शादी से किया इनकार, घराती और बारातियों में मारपीट बुधवार की सुबह खिचड़ी की रस्म अदायगी के दौरान दोनों पक...