आजमगढ़, नवम्बर 26 -- अहरौला,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गहजी महिपालपुर श्री श्री 1008 ब्रह्मलीन संत दुर्वासा महामंडलेश्वर मौनी बाबा आश्रम में चल रहे तीन दिवसीय श्री राम विवाह उत्सव में मंगलवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। तीसरे दिन खिचड़ी की रस्म पूरी करके के विदाई कराई गई। माता सीता की विदाई के रस्म के बाद मंडप हो सूना हो गया। सीता विदाई और खिचड़ी खिलाई के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा आश्रम परिसर भक्तिमय हो गया। उत्सव के प्रथम दिन धनुष यज्ञ का आयोजन हुआ। जिसमें महाराज जनक द्वारा शिव धनुष का विधिवत पूजन कराया गया। द्वितीय दिन श्री राम और माता जानकी के पवित्र विवाह का आयोजन पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इसी के साथ श्री राम के तीनों भाइयों-लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न- का भी विवाह सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.