खिचड़ी सहभोज में दिया एकता का संदेश
गाजीपुर, अप्रैल 16 -- सैदपुर। सादात रोड स्थित निर्मल उपवन में सपा विधायक अंकित भारती की ओर से खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि एमएलसी आशुतोष सिन्हा भी मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि यह आयोजन सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करने का प्रतीक है, जिसमें सभी वर्गों की भागीदारी रही। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव, जीपं सदस्य कमलेश यादव, खेदन सिंह यादव, मनीष यादव, कमलेश सिंह यादव, श्रीराम गौतम, राजनाथ यादव, जनार्दन यादव, कन्हैया यादव, आजाद यादव, रामबचन बैरागी आदि रहे। संचालन विधायक प्रतिनिधि गोविंद यादव ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.