गोरखपुर, जनवरी 4 -- नगर आयुक्त ने आगामी खिचड़ी मेले की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को सजावट और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने आदेश दिया कि गोरखनाथ ओवर ब्रिज से लेकर मंदिर तक डिवाइडर की रेलिंग को पेंट कराया जाए और धर्मशाला पुल के खंभों व रास्तों की दीवारों पर स्वच्छ भारत मिशन का संदेश देती हुई पेंटिंग कराई जाए। इस बार मेले को पूरी तरह से जीरो वेस्ट और प्लास्टिक फ्री बनाने का लक्ष्य है, जिसके लिए पूरे परिसर में जागरूकता वाले बैनर लगाए जाएंगे। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि मेले में गंदगी बिल्कुल नहीं होनी चाहिए और सभी दुकानदारों के लिए डस्टबिन रखना अनिवार्य होगा। श्रद्धालुओं को इस मुहिम से जोड़ने के लिए आईईसी की टीम कल से अगले चार-पांच दिनों तक दिन-रात जागरूकता अभियान भी चलाएगी। निरीक्षण के समय उनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.