गोरखपुर, नवम्बर 25 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण देने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। सोमवार को मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, डीआईजी डॉ. एस. चनप्पा, जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी राजकरन नय्यर ने मंदिर परिसर में निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि 15 दिसंबर से पहले सभी व्यवस्थाएं जमीन पर दिखनीं चाहिए। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग स्थल, मेला ग्राउंड, मेडिकल पॉइंट और सहायता केंद्रों को चिन्हित किया गया। मंडलायुक्त ने मंदिर क्षेत्र में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को एकीकृत मॉनिटरिंग सिस्टम से जोड़ने और उनकी निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। तकनीकी टीम को ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.