घाटशिला, अप्रैल 3 -- पोटका। प्रखंड के विजय बजरंग अखाड़ा हल्दीपोखर के तत्वावधान में गुरुवार को पूर्व की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के बाद सार्वजनिक रूप से खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव सहित आसपास के लगभग 1500 भक्तों ने सामूहिक रूप से खिचड़ी का भोग ग्रहण किया। कार्यक्रम में विभीषण सिंह सरदार, मनोज राम, अखाड़ा के लाइसेंसी रतन सोनकर,अध्यक्ष संतोष मंडल, सचिव कृष्णा गुप्ता, कोषाध्यक्ष विजय केड़िया, उप मुखिया ओमप्रकाश गुप्ता, रोहित राम, बद्री प्रसाद गुप्ता, अंजय सिंह, रमेश सोनकर, अवधेश साहु, मधुसूदन राम, सेंटू बागती, सुनील साहु, पवन कुमार, मनोज मंडल, अवनी साव सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.