सोनभद्र, अप्रैल 25 -- चोपन। नगर के टैंपो स्टैंड नर सेवा नारायण सेवा के तत्वावधान में शनिवार को राहगीर सेवा कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने जरूरतमंदों को खिचड़ी एवं शर्बत वितरित किया। उन्होंने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा के माध्यम से किया जा रहा यह पुनीत कार्य अत्यंत सराहनीय है, जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। बताते चलें कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए पिछले सप्ताह से संस्थान के माध्यम से खिचड़ी के साथ ठंडा शर्बत भी राहगीरों एवं जरूरतमंदों को वितरित किया जा रहा है। इसमें समाज के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच ठंडा शर्बत पाकर लोगों को काफी राहत मिल रही है और उन्होंने संस्थान के इस प्रयास की सराहना की। इस मौके पर मनोज चौबे, वरिष्ठ भाजपा नेता राजा मिश्रा, दयाशंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.