इटावा औरैया, अप्रैल 8 -- इटावा। अमेरिका और ईरान के बीच सीज फायर के बाद व्यपारियों के चेहरों पर मुस्कान आने लगी है। इस सीज फायर में उनके करोड़ों रुपए कीमत के चावल का निर्यात हो जाएगा। पिछले एक महीने से अधिक समय से खाड़ी युद्ध के चलते इटावा के बासमती चावल व्यापारी भी संकट में आ गए थे , क्योंकि इनका करोड़ों का चावल ईरान जाता है। जिले से लगभग 350 करोड़ का चावल ईरान को निर्यात किया जाता है जिससे चावल व्यवसाय फलता फूलता है, लेकिन इस बार खाड़ी युद्ध के चलते एक माह से निर्यात नहीं हो पा रहा है। स्थिति यह है कि युद्ध शुरु होने से पहले लगभग 175 करोड़ के चावल का ही निर्यात हो गया था और लगभग 175 करोड़ का चावल अभी फंसा हुआ है। चावल व्यापारियों को लग रहा था कि युद्ध लम्बा चला और चावल का निर्यात नहीं हो पाया तो वे संकट में आ जाएंगे। गुजरात के बंदरगाह पर भी इटा...