सहारनपुर, मार्च 7 -- देवबंद, संवाददाता। जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने ईरान, अमेरिका और इस्राइल के बीच बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह पूरी मानवता के लिए खतरे की घंटी है।मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने मीडिया में जारी बयान में कहा कि आज दुनिया जिस तरह के युद्ध और टकराव की आग में झोंकी जा रही है वह केवल एक क्षेत्र की समस्या नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए खतरे की घंटी है। कहा कि इतिहास गवाह है कि जब भी बड़ी ताकतों ने अपनी शक्ति और प्रभुत्व दिखाने के लिए युद्ध का रास्ता अपनाया उसका सबसे बड़ा खामियाजा आम इंसानों को भुगतना पड़ा है और आज भी वही दृश्य दुनिया के सामने है। मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि इस्राइल और अमेरिका अपनी ताकत के घमंड में पूरी दुनिया को अपनी नीतियों के अनुसार चलाना चाहते हैं। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.