कौशाम्बी, अप्रैल 8 -- मंझनपुर। खाड़ी देश भेजने के नाम पर शातिरों ने युवक से 60 हजार रुपये ठग लिए। युवक ने वीजा न मिलने पर रुपया मांगना शुरू किया तो उसको चेक दे दिया। चेक बाउंस होने पर पीड़ित ने उलाहना दिया तो उसको मारपीट कर भगा दिया गया।सौंरईखुर्द निवासी दुवेश कुमार पुत्र फूलचंद्र को चतुरीपुर मीठेपुर सयारा गांव के दो युवकों ने सऊदीअरब भेजने के नाम पर 60 हजार रुपया ले लिया। दो साल पहले यह रुपया लिया गया था। वीजा न मिलने पर दुवेश कुमार ने युवकों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। इस पर शातिरों ने दुवेश को 60 हजार की चेक दी। चेक को दुवेश ने एकाउंट में लगाया तो वह बाउंस हो गई। हफ्ता भर पहले दुवेश युवकों के पास पहुंचा और रुपया देने के लिए कहा। आरोप है कि युवकों ने उसको मारपीट कर घर से भगा दिया। मामले की तहरीर पुलिस सैनी कोतवाली को दी थी, लेकिन कार्रवाई...