दरभंगा, मार्च 3 -- दरभंगा। ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध और भी ज्यादा भड़कने से खाड़ी देशों में फंसे लोगों के बीच दहशत है। ईरान की ओर से खाड़ी देशों में अमेरिका, इंग्लैंड और फ्रांस के मिलिट्री अड्डों के अलावा विभिन्न शहरों में मिसाइल अटैक से वहां दहशत का माहौल बना हुआ है। विमान सेवाएं रद्द किए जाने से लोगों वहां से निकल भी नहीं पा रहे हैं। दहशत के माहौल में जी रहे लोग उन्हें वहां से निकालने के लिए सरकार की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं। वहीं यहां भी उनकी सलामती को लेकर परिजनों की नींद उड़ी हुई है। खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों में दरभंगा जिले के भी सैकड़ों लोग शामिल हैं। सिमरी थाना क्षेत्र के मो. जूही, मो. पप्पू, मो. जब्बार, राज किशोर शर्मा व प्रदीप महतो के अलावा बसतबाड़ा के मो. फरीद, मो. हारून सऊदी में फंसे हैं। उनके परिजन बताते हैं कि दिन-रात उनकी सला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.