आजमगढ़, मार्च 3 -- आजमगढ़, संवाददाता। उड़ाने शुरू होने से खाड़ी देशों में फंसे लोगों के घर लौटने की राह आसान हो गई है। वहीं उनके सकुशल वतन लौटने की खबर से परिजनों के मायूस चेहरे पर रौनक लौट आयी है। नगर के साथ ही जनपद के मुबारकपुर, बिलरियागंज, सगड़ी, बूढ़नपुर, अहरौला, अतरौलिया, निजामाबाद, फरिहां, संजरपुर, सरायमीर, फूलपुर, लालगंज, मोहम्मदपुर, जहानागंज समेत अन्य क्षेत्रों के सैकड़ों लोग रोजी-रोटी के साथ ही पढ़ाई के लिए ईरान, सऊदी, दुबई, कतर, आबू धाबी, बहरीन, इजरायल समेत अन्य खाड़ी देशों में गए हैं। ईरान, अमेरिका व इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बाद उड़ाने बंद हो जाने से जिले के सैकड़ो लोग इन खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं। इधर ईरान पर इजरायल और अमेरिका की कार्रवाई के बाद पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव के बीच यूएई से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू के लिए उड़ानें फिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.