अलीगढ़, मार्च 7 -- अलीगढ़। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव को लेकर ताला-हार्डवेयर कारोबारी भी चिंतित नजर आ रहे हैं। इकाइयों में हालात ठीक नहीं है। असमंजस की स्थिति उत्पादन को लेकर बनी हुई है। बंदरगाहों पर बुकिंग बंद हो गई है। इससे वहां पर भेजा गया माल अटका हुआ है। आगे माल भेजने की क्लीयरेंस नहीं मिलने से निर्यातक चिंतित नजर आ रहे हैं। अलीगढ़ के निर्यातकों का अधिक माल यूके व यूरोप जाता है, लेकिन खाड़ी देश माल भेजने वालों की चिंताएं बढ़ गई हैं। वहीं दूसरे देशों के बायर भी आर्डर से हाथ पीछे खींच रहे हैं। हजारों की संख्या में मिलने वाले आर्डर पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर इकाइयों को जीएसटी, सेंट्रल जीएसटी व इनकम टैक्स देना होता है। लेकिन माल के साथ भुगतान की भी स्थिति ठीक नहीं है। विदेशी पूंजी की इनकमिंग प्रभावित है। अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.