धनबाद, मार्च 3 -- तेतुलमारी थाना क्षेत्र के खास सिजुआ में अज्ञात अपराधियों ने एसबेस्टस सीट क्षतिग्रस्त कर राशन दुकान से करीब 40 हजार रुपए की चोरी कर ली। दुकानदार राजाराम चौहान ने तेतुलमारी थाना की पुलिस को लिखित कर कार्रवाई की मांग की है। दुकानदार ने कहा है कि 26 फरवरी की रात वह अपनी दुकान को बंद कर घर चले गये थे। घटना की जानकारी 28 फरवरी को जब वे स्वयं दुकान खोला, तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...