खास महाल भूमि पर अवैध निर्माण के खिलाफ सख्ती,
मुंगेर, जून 15 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जिला खास महाल कार्यालय ने खास महाल भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। जिला खास महाल कार्यालय, मुंगेर के प्रभारी पदाधिकारी मो. वसीम रजा ने सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि, मई और जून माह के दौरान अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण से जुड़े कुल छह नोटिस निर्गत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि, एक अवैध निर्माणकर्ता के विरुद्ध धारा-163 के तहत कार्रवाई के लिए सदर अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही खास महाल कर्मचारी, अमीन एवं सदर अंचल अधिकारी को लगातार पत्राचार के माध्यम से निर्देश दिया गया है कि, वे खास महाल भूमि का नियमित निरीक्षण कर अवैध निर्माण की जांच करें और इसकी सूचना कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण रोका जा सके।प्रभारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.