खास महल की 800 एकड़ जमीन पर चलेगा प्रशासन का डंडा
हजारीबाग, जून 9 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि शहर की बेशकीमती खासमहाल जमीन पर दशकों से जमे अवैध कब्जों और फर्जीवाड़े के जाल को तोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर शहर के 22 मौजा में फैली लगभग 796.17 एकड़ खासमहाल भूमि का व्यापक सर्वे आज से शुरू हो गया है। यह अभियान 8 जुलाई तक चलेगा।प्रशासन के जारी रिपोर्ट के अनुसार, हजारीबाग के शहरी और उपनगरीय क्षेत्रों के 22 मौजा में फैली खासमहाल जमीन की हकीकत सामने लाने के लिए सर्वे टीमें काम करेंगी। इस जमीन का उपयोग आवासीय और व्यावसायिक कार्यों के लिए पट्टे (लीज) पर दिया गया था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए कई आवासीय भूखंडों पर अवैध रूप से शादीघर, दुकानें और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित हो रहे हैं।उपायुक्त हेमंत सती ने स्पष्ट किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.