खास अंदाज में मनेगा प्रो.श्रीप्रकाश का जन्मदिन
वाराणसी, मई 16 -- वाराणसी। ख्यात लेखक और बीएचयू के हिंदी विभाग के प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल का 61वां जन्मदिन 18 मई को साहित्यिक अंदाज में मनाया जाएगा। सामने घाट क्षेत्र के महेश नगर स्थित रामछाटपार शिल्प न्यास परिसर में सायं पांच बजे से होने वाले समारोह में प्रो. शुक्ल पर आर्यपुत्र दीपक द्वारा लिखी पुस्तक 'बनारस, बीएचयू और श्रीप्रकाश शुक्ल' का लोकार्पण होगा। पुस्तक पर परिचर्चा के लिए होने वाले सत्र की अध्यक्षता प्रो.सुरेंद्र प्रताप करेंगे। कार्यक्रम संयोजक डॉ.विंध्याचल यादव के अनुसार समारोह में डॉ.जयप्रकाश धूमकेतु, प्रो.विजयनाथ मिश्र, डॉ.शिवकुमार पराग, डॉ.संजय श्रीवास्तव, राकेश कुमार मिश्र एवं डॉ.विभा शंकर बतौर विशिष्ट अतिथि सम्मिलित होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.