बोकारो, अगस्त 13 -- सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र की खासमहल में बुधवार अहले सुबह हादसे में आरकेटी कंपनी में कार्यरत खलासी की मौत हो गयी। मृतक 20 वर्षीय करण रजवार पिता पेटरवार थाना क्षेत्र के चलकरी दक्षिणी पंचायत के झुंझको सलगाबारी निवासी फंटूस रजवार का पुत्र था। हादसे के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। बताया जाता है कि करण मंगलवार को हाइवा संख्या जेएच09एएफ 4586 पर ड्यूटी कर रहा था। रात में गाड़ी के केबिन के ऊपर खासमहल परियोजना के स्टॉक संख्या 28 में सोया हुआ था। बताया गया कि सोने के क्रम में कंपनी का पेलोडर संख्या 33 आया और बकेट केबिन के ऊपर दे मारा जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। तत्काल वहां मौजूद कंपनी के स्टाफ ने कंपनी के सुपरवाइजर को फोन किया। तभी कंपनी का सुपरवाइजर वहां पहुंचकर घायल को सीसीएल केंद्रीय अस्पताल ढ...